Big StoryNational

IPL : पंजाब रचा इतिहास, 261 रन बनाने के बाद भी हारी केकेआर

पंजाब का रिकॉर्ड सबसे सफल रन चेज बेयरस्टो का शतक, शशांक की फिफ्टी आईपीएल
कोलकाता को आठ गेंद बाकी रहते आठ विकेट से रौंदा



कोलकाता। पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 226 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 42 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button