Big StoryCity

भाजपा की सदस्यता अभियान शुरू; विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

रायपुर। देश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का प्रारम्भ हुआ। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी दिग्गज नेताओ ने हरि झंडी दिखा कर विधानसभा के मंडल वार प्रचार वाहनों को रवाना किया। इसी कड़ी में उत्तर विधानसभा के विधायक वा वरिष्ट भाजपा नेता पुरन्दर मिश्रा ने पहल करते हुए अपने उत्तर विधानसभा के अंतर्गत चारो मंडल के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया। विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभा के अंतर्गत 4 मंडल और 200 बूथ आते है, जिसमें हमारे समर्पित कार्यकर्ता मौजूद हैं जिसके बदौलत हम सभी एक साथ मिलकर इस लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।




विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सदस्यता अभियान के विषय में दी जानकारी –
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सदस्यता अभियान के विषय में चर्चा के दौरान बताया कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ विभिन्न विधानसभा के मंडल वार कार्यकर्तागण मौजूद रहे। राज्य में 31 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा, जिसके अंतर्गत हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया, इस तरह से प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।
आज हम लोगों ने सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत कर ली है। आज दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है, भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत भारतीय जनसंघ पार्टी के रूप में हुई थी। आपातकाल के बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई है, तब से भाजपा की यात्रा शुरू हुई, एक समय हमारे पास सिर्फ 2 सांसद रहते थे. लेकिन अब छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी ने भाजपा के कमल खिलने का भरोसा जताया था. जिसके फलस्वरुप देश के तेरह राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है ।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं. हमारी विचारधारा से चलने वाली पार्टी है, भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुँचाना है, हमारी सरकार देश के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, हमारे प्रदेश में चल रही विष्णु देव साय की सरकार कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है, इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कई ज्यादा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button