NationalSports

फिडे ग्रैंड स्विस : वैशाली, विदित ने जीता खिताब

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई

आइल ऑफ मैन। आर वैशाली और विदित गुजराती ने भारत को दोहरी सफलता दिलाते हुए फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में क्रमशः महिला और ओपन वर्ग के खिताब जीते तथा प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।
वैशाली ने रविवार की रात को खेले गए 11वें और अंतिम राउंड में मंगोलिया की बटखुयाग मुंगुटुउल के साथ बाजी ड्रॉ कराई जबकि विदित ने सर्बिया की एलेक्जेंडर प्रेडके को हराकर प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की और ओपन वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वैशाली और विदित दोनों ने समान 8.5 अंक बनाए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आधा अंक के अंतर से खिताब जीते। अगले साल अप्रैल में कनाडा में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के अलावा वैशाली को 25000 अमेरिकी डॉलर (20 लाख रुपए से अधिक), जबकि विदित को 80000 अमेरिकी डॉलर (66 लाख रुपए से अधिक) का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में दूसरा स्थान यूक्रेन की अन्ना मुज्यचुक को मिला जिन्होंने स्वीडन की अनुभवी ग्रैंडमास्टर पिया क्रैम्लिंग से ड्रॉ खेला। कैंडिडेट्स में जगह बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी तान झोंग्यी थीं जो यहां तीसरे स्थान पर रहीं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button