City

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : मोतीलाल साहू

रायपुर। भाजपा रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने शनिवार को धरमपुरा, फुंडहर, टेमरी, अमलीडीह में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं को बताया कि भाजपा के घोषणापत्र में हर वर्ग का ख्याल किया गया है, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले, इसकी चिंता भाजपा ने की है। वहीं प्रदेश की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा, युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने मतदाताओं को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की 285 कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं दे रही है, पर अब एक माह बाद प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद केंद्र की सारी योजनाओं का लाभ आप सबको मिलेगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button