Big StoryState

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वीडियो से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की मांग

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन


रायपुर। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वीडितो से छेड़छाड़ करने पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की। थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि 3 अप्रैल को महासमुंद के मंच से  दिए उद्बोधन के वीडियो से छेड़छाड़ कर सीएम को कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट की अपील करते हुए दिखाया गया है। यह न केवल आपत्तिजनक है बल्कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और मुख्यमंत्री विष्णु देव सहायक की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। वीडियो निर्माता के खिलाफ अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button