Entertainment

Commando 3 से नाराज़ हुए चैम्पियन रेस्लर बजरंग पूनिया

नई दिल्ली । राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित रेस्लर बजरंग पूनिया विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म कमांडो 3 से नाराज़ हैं। बजरंग ने फ़िल्म पर पहलवानों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इसे दुरुस्त करने की मांग की है।



बजरंग पूनिया की नाराज़गी एक सीन को लेकर है, जिसमें पहलवान जैसे गेअटप वाले एक एक्टर को स्कूली छात्रा बनी कलाकार से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। बजरंग ने इस दृश्य पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि फ़िल्म कमांड़ो 3 के ट्रेलर में पहलवानों की ग़लत छवि दिखाए जाने के लिए वो डायरेक्टर आदित्य दत्त की कड़ी निंदा कते हैं।

पूनिया ने लिखा कि निर्देशक ने अखाड़े को गुंडों का अड्डा और पहलवानों को अपराधियों की तरह पेश किया है। अखाड़ा एक पवित्र स्थान है और पहलवान बजरंगबली के भक्त होते हैं। बजरंग पूनिया ने इसे ठीक करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button