politicsState

निगम, मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी : जुनेजा को राज्य गृह निर्माण मंडल, मिथिलेश स्वर्णकार को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी

  • आने वाले 3 महीने में तीन से चार सूची और आएगी, जिसमें पदों का बंटवारा किया जाएगा।


रायपुर:   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में 32 नेताओं को निगम मंडल सौंपा गया है।

पार्टी के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पहली सूची में मौका मिला है। इसके साथ ही आने वाले 3 महीने में तीन से चार सूची और आएगी, जिसमें पदों का बंटवारा किया जाएगा।

राज्य में सत्ता आने के बाद पिछले 18 महीने से निगम मंडल की बाट जोह रहे नेताओं को आज सौगात मिल गई।

देवेन्द्र बहादुर सिंह को राज्य वन विकास निगम, कुलदीप जुनेजा को राज्य गृह निर्मांण मंडल, गिरीश देवांगन को राज्य खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, सुभाष धुप्पड को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेश शर्मा और सतीष अग्रवाल को भवन एवं अन्य निर्मांण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। करुणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी और किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन सिन्हा को पाठ्य पुस्तक निगम में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजेन्द्र तिवारी को खादी एवं ग्रामोद्याेग बोर्ड, सुरेंद्र शर्मा को राज्य कृषि कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड और सफी अहमद को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय विकास कार्यक्रम के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुप्रित बाम्बरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुंदर दास को राज्य गौ सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और थानेश्वर साहू को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

पद्मा मनहर को राज्य अनुसूचित जाती आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण वोरा को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन और धनेश पाटिला को राज्य अन्त्यावसायि सहकारी एवं वित्त विकास निगम में अध्यक्ष बनाया गया है। महेश चंद्रवंशी को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। नीता लोधी को अन्त्यावसायि सहकारी एवं वित्त विकास निगम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

चंदन कश्यप को राज्य हस्तशिल्प बोर्ड, एम आर निषाद को राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड और मिथिलेश स्वर्णकार को नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के अध्यक्ष का पद दिया गया है। नितिन पोटाई को राज्य अनुसूचित जनजाति कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। कल्पना सिंह को समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य और छविन्द्र कमा को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today