Big StoryNationalState

महुआ मोइत्रा की सांसदी गई, निष्कासन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। हुआ मोइत्रा अब लोकसभा की सांसद नहीं हैं। शुक्रवार को उनकी संसद सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव पारित हो गया। उनके खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने की शिकायत हुई थी, जिसे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एथिक्स कमेटी के पास भेजा था। कमेटी की पहली सिफारिश पर ही महुआ मोइत्रा की सांसदी गई है। दूसरी सिफारिश में कमेटी ने सरकार से कहा है कि महुआ को मिले पैसों की तय समय में जांच की जाए।


 संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन था। लोकसभा में ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट को पेश किया गया। इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रस्ताव के पारित होते ही महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button