gharghoda

कन्या शाला घरघोड़ा में “समर कैंप” का हुआ शुभारंभ

शिक्षक विजय पंडा ने जमीन पर बैठकर कौशल दक्षता अर्जित करने छात्राओं को दी जानकारी



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विगत वर्ष से छात्र छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उसी अनुक्रम में शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा में प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में भी समर कैंप का शुभारंभ विद्या के अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की प्रतिमा समक्ष प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस आमाराइट से संबंधित जानकारियों को संकलित करते हुए चर्चा परिचर्चा की गई।पर्यावरण से संबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर स्वयं से नियंत्रण रखने हेतु उपाय प्रयास पर चर्चा करते हुए लेखन दक्षता के विकास हेतु निबंध लेखन किया गया।शिक्षक विजय पंडा द्वारा पठन पाठन कौशल से संबंधित जानकारी देते हुए भाषाई दक्षता को प्राप्त करने निरंतर अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया।लेखन वाचन जैसी प्रारंभिक गतिविधियों पर छात्राओं के मध्य शिक्षा के समग्र विकास हेतु बुनियादी आवश्यकताओं पर ध्यान देने की चर्चा कर व्यक्तित्व विकास में सहायक होने की बात रखी गई।
शिक्षक सानोद गुप्ता ने अंग्रेजी विषय से संबंधित शिक्षण कार्य करवाया।छात्राओं को आवश्यक संसाधन विद्यालय से प्रदान करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रधानपाठक ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्राओं से उपस्थिति हेतु पालकों से अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button