Uncategorized

गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर नव प्रवेशी छात्राओं का स्वागत

कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में मना शाला प्रवेश उत्सव

घरघोड़ा । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में शिक्षण सत्र के पहले दिवस नव प्रवेशी छात्राओं का अभिनंदन करते हुए प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने गुलाल लगाकर व मिष्ठान्न खिलाते हुए छात्राओं का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।इस अवसर पर सोलह नवप्रवेशी अन्य छात्राओं की उपस्थिति रही।विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पी पटेल प्राचार्य बी एस राहा के मार्गदर्शन में व संकुल समन्वयक ज्योति मैडम, पालकों की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें शिक्षा के बेहतरी के लिए शासन द्वारा संचालित किए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई।शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक निवेदिता सिंह ठाकुर ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पुस्तकालय अखबार का वाचन सामान्य ज्ञान अभिवृद्धि हेतु परीक्षा आयोजित करना आदि पर वार्षिक केलेंडर सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर पालकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन विजय पंडा ने किया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button