Big StoryCity

सीएम हाउस में हरेली तिहार की धूम

– छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक भी शुरू



रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में हर बार की तरह इस बार भी हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास को शानदारी तरीके से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा, खेती किसानी के उपकरणों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गौ-पूजन करके हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी तथा हरेली गीत भी गाए। इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण परिवेश के मुताबिक सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई गई है। हरेली तिहार में राउत नाचा का कार्यक्रम दयालू राम यादव और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति किया गया। गेड़ी नृत्य प्रेम यादव तथा लोककला संस्कृति की प्रस्तुति अनुराग शर्मा की टीम ने किया।

आज से छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक भी

हरेली खेती का त्योहार है और साथ ही छत्तीसगढ़ में खेलों का सबसे बड़ा दिन। मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम नवागांव में करेंगे। वहां आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के प्रमुख 6 पर्वों पर सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है। उनमें हरेली त्योहार भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के पारंम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय और एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button