Sports

लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रन से हराकर मुंबई क्वालीफायर-2 में

चेन्नई। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराया। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम लीग के मौजूदा सीजन के क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button