State

लैलूंगा थाने में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर कार्यशाला आयोजित

घरघोड़ा( गौरीशंकर गुप्ता )| प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में चुनावी माहौल के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशानिर्देश एवं sdop दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर जिले के लैलूंगा थाने में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। सोमवार को लैलूंगा थाने में आयोजित कार्यक्रम में टीआई मोहन भारद्वाज के द्वारा स्टाफ व क्षेत्र के कोटवारों को चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हम सभी को स्थानीय हालातों पर पैनी नजर रखनी होगी।


उन्होंने कोटवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले संदिग्ध गतिविधियों के बारे में थाना मुख्यालय को जानकारी देने की बात कही। टीआई ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में कोटवारों की अहम भूमिका होती है, इसलिए उनकी अतिरिक्त सतर्कता शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहायक होगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button