gharghoda

रायकेरा प्राचार्य शैलेंद्र कुमार कर्ण ने ली समीक्षा बैठक

घरघोड़ा । जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के दिए निर्देशानुसार आज दिनांक 23.9.2024 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में प्राचार्य शैलेंद्र कुमार करन ने अपने माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के समस्त स्टाफों की एक समीक्षा बैठक लिया जिसमें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, स्न्र-2 परीक्षा, राष्ट्रीय एवं राज्य छात्रवृत्ति , उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम , पोषण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, अपार आईडी निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की गई और अंत में स्वच्छ भारत अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु शपथ लिया गया उक्त बैठक में लोचन प्रसाद पटेल, राम कुमार पटेल, श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, देवघर सिंह, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, उत्तम कुमार नगेसिया दयासागर देहरी, रुद्र प्रताप पुरसेठ,दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, मुरलीधर साहू, श्रीमती सीता राठिया, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button