RAIPURState

रामजन्म उत्सव पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रायपुर। रामनवमी में राम जन्मोत्सव के अवसर पर जगह-जगह भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली गई शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शहर में बहुत सारे झांकियां के साथ, ढुमाल, डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अयोध्या राम मंदिर पर विराजित श्री राम की मूर्ति की भी झांकी निकाली गई



यह झांकी फूल चौक स्थित विट्ठल मंदिर में पूजा अर्चना कर निकल गई जो की जय स्तंभ,चौक शारदा चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, आमापारा बढ़ई पारा, रामसागर पारा राठौर चौक,एमजी रोड होते हुए, जय स्तंभ चौक पर समापन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रमुख डॉक्टर आनंद मल्होत्रा, प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा, एच एन सिंह, चन्द्र मौली मिश्रा, सन्नी देशमुख, संजय नाग,बल्लु जांगड़े, संतोष मार्कंडेय,शिव लिमजे,संतोष पांडे, आनंद तिवारी,परमानंद वर्मा,सुरज गुप्ता प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए प्रदेश पदाधिकारी महिला सेना, युवा सेना कामगार सेना के पदाधिकारी एवं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button