kanker

ग्राम हाटकोंदल में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया

दुर्गकोंदल। ग्राम हाटकोंदल में नवरात्रि पर नौ दिनों तक माता की प्रतिमा विराजित कर पूजा अर्चना के उपरांत दसवें दिन डीजे की धुन पर नाचते मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्र के दौरान विविध धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दसवें दिन मां दुर्गा को जसगीत के साथ सेवा अर्जी करते हुए गांव भ्रमण कराई गई। जहां सभी चौक चौराहों में लोगों ने पूजा अर्चना किया और मां की विदाई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।अंतिम आरती में आम नागरिक श्रद्धालु भक्त शामिल होकर विदाई दिया। नव दुर्गोत्सव समिति द्वारा गांव भ्रमण के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान राधे रावटे, भूषण,नंदकिशोर भास्कर सरपंच,त्रिभुवंत टेकाम,भागवत अमला एवं बड़ी महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button