gharghoda

भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी दिल्ली में , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद शामिल होंगे



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान होने जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री ,मंत्री गण सांसद गण,विधायक गण ,भाजपा प्रदेश पधाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल होने वाले है जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,मखमूर इकबाल खान शामिल होने दिल्ली रवाना हुए है। भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन पिछले एक साल में किए गए कार्यक्रम और कार्ययोजना की समीक्षा करेगी एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के रणनीति के बारे में चर्चा होनी है मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की योजना रचना बनेगी एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी।
इस अधिवेशन मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी सहित अनेक केंद्रीय मंत्री का मार्गदशन प्राप्त होगा साथ ही अधिवेशन का समापन समारोह 18 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतिथ्य में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button