gharghoda

बरघाट पहुंचे समाजसेवी गोपाल राठौर का आत्मीय स्वागत

एक दिवसीय जशपुर प्रवास से लौटते वक्त शुभचिंतकों से मिलने रुके थे बरघाट



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जांजगीर के अग्रणी समाजसेवी गोपाल राठौर ने अपने एक दिवसीय जशपुर प्रवास से वापसी के दौरान बरौद कालरी के उपक्षेत्र बरघाट पहुंचे , उनके साथ हाईकोर्ट के विद्वान अधिवक्ता योगेश चंद्रा , रिटायर्ड सीएमओ अशोक शर्मा , जग्गु राठौर भी थे। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कुशल क्षेम जाना और में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य बरत कुमारी नोहर सिंह , पतरापाली सदस्य आसमती राठिया , पूर्व सरपंच राम कुमार राठिया , राजू भगत शांतिलाल लहरे , कृष्ण कुमार श्रीवास , भरतलाल , नाजीर खान , मोहम्मद शमीर खान एवं गनपत चौहान अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

  • अतीत से फेरी नजर , समाज सेवा को बनाया ध्येय
    अविभाजित मध्यप्रदेश के समय गोपाल राठौर आमलोगों से कुछ दूर हो गए थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे गुरु की प्रेरणा और ईश्वर की कृपा से वे समाजसेवा से जुड़ गए। आज समाज के दलित , शोषित , पिछड़े एवं जरूरत मंदों के लिये उनकी भूमिका व्यापक हो चुकी है। उनकी गिनती अग्रणी समाजसेवी में होने लगी है। वे विलासिता से दूर एक संत का जीवन जी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button