Big StoryState

‘छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेशिक दीपावली मिलन समारोह’ 21 को

बिलासपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक


रायपुर। “छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेषिक दीपावली मिलन समारोह“ कार्यक्रम आगामी 21 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले जा रही है जिस लेकर पदाधिकारियों की मिटिंग हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चांदनी चौक नई दिल्ली एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खण्डेलवाल होगें। श्री खण्डेलवाल का 20 नवम्बर को शाम 7ः30 बजे राम मंदिर में स्वागत सम्मान व व्यापारी समस्याओ पर चर्चा की जायेगी। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यक्षता में मिटिंग हुई है। मिटिंग में आगामी 21 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले “छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेशिक दीपावली मिलन समारोह“ कार्यक्रम के सबंध में चर्चा की गई ।

(कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि आगामी 21 नवम्बर को बिलासपुर में “छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेशिक दीपावली मिलन समारोह“ कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चांदनी चौक नई दिल्ली एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खण्डेलवाल होगें। अति विशिष्ठ अतिथि कैट के चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल होगे। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी होंगे। विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी , कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी , कैट प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सलूजा एवं बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी जी होगे। श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने आगे बताया कि छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेशिक दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण खण्डेलवाल के द्वारा भविष्य की व्यापार के स्वरूप पर चर्चा , डिजिटल व्यापार पर चर्चा एवं वर्तमान में व्यापार में आ रही समस्याओ पर व्यापारियों को संबोधित करेगें। कैट प्रदेश के सभी व्यापारी बन्धुओं से अपील करती है। उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल हो कर व्यापार संबधी जानकारी का लाभ उठायें।

उपरोक्त मिटिंग में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे – अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्द्र सिंह, भरत जैन, राकेश ओचवानी, महेन्द्र कुमार बागरोडिया, महेश जेठानी, नरेश पाटनी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, मोहन वर्ल्यानी, दीपक विधानी, विक्रांत राठौर, रतनदीप सिंह, मनीष सोनी, सर्वेश दौलतानी, डीएस परिहार, विजय शादिजा एवं डॉक्टर पुरूषोत्तम चन्द्राकर आदि।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button