Big StoryState

एक ही फंदे से लटके मिली भाभी और देवर की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फांसी पर भाभी-देवर की लटकी लाश मिली है। दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर गांव से कुछ दूरी पर लटके मिले हैं। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने दोनों के शव को जब्त कर लिया है, वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के आश्रित मोहल्ला उदरदा गांव का है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और मृतका का नाम उमेंद्र और कलावती है। बताया जा रहा है कि, उमेंद्र रिश्ते में कलावती का चचेरा देवर था। उमेंद्र के तीन बच्चे हैं और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी पर लटकती हुई लाश देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे के उतारा कर जांच में जुट गई।इस मामले मे पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं सम्भावना जताई जा रही हैं कि, दोनों के बीच प्रेम – प्रसंग रहा होगा। जिसके कारण दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दी होगी। पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। दोनों ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया हैं इस बता कर पता नहीं चल पाया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button