Big StoryCity

दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेता भी हुए सम्मिलित


रायपुर। पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रायपुर में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने 24 वर्ष पूरे कर चुका है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में हमारा युवा छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रभु श्री राम का ननिहाल हमारा छत्तीसगढ़ उन्नति की नित नई ऊंचाईयों को छूते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में उभरेगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button