Big StoryCSCSSports

विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी : मैच ड्रा, छत्तीसगढ़ ने पंजाब के खिलाफ हासिल किया 3 अंक, आर्यन ने झटके सात विकेट

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का दुसरा तीन दिवसीय मुकाबला 11 से 13 दिसंबर को शिमोगा में पंजाब के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 103.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 225 रन बनाये। पंजाब की ओर से कप्तान उमेश गील ने 91 रनों का योगदान दिया और पारस ने 51 रन बनाए । छत्तीसगढ़ टीम की ओर से आर्यन सिंह ने पहली पारी में 5 व दूसरी पारी में 2 विकेट झटके तथा वेदांत जैन ने 2 विकेट प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 89.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 242 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य वर्मा ने 71 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त वेदांश खेडिया ने 48 तथा अमेया मोरे ने 41 रन बनाये. पंजाब की ओर से साक्ष्य ने 6 विकेट तथा इशान ने 3 विकेट प्राप्त किये. मैच की समाप्ति तक पंजाब ने 51 ओवरों में 3 विकेट खोकर 98 रन बना लिये थे। पंजाब की ओर से गुरसीमरन ने 40 रन बनाये वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से आर्यन सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में बढत के आधार पर 3 अंक प्राप्त किये।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button