Citygharghoda

बिलासपुर में निःशुल्क पंचतत्व एवं एक्यूपंक्चर चिकित्सा शिविर संपन्न, 213 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

बिलासपुर/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थानम् के तत्वावधान में 23 एवं 24 मई को ऑकारेश्वर मंदिर, अग्रेय नगर, प्रांगण बिलासपुर में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा एवं एक्यूपंक्चर चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें 213 नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में पंचतत्व चिकित्सा पद्धति के माध्यम से शरीर में उपस्थित पांच तत्व — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश — को संतुलित कर विभिन्न रोगों का उपचार किया गया। शिविर में सरदर्द, कंधा दर्द, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, पंजा एवं कोहनी दर्द जैसे रोगों के साथ-साथ त्वचा रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थायराइड, अनिद्रा, मानसिक रोग, लकवा, अस्थमा, महिला रोग एवं अन्य जटिल बीमारियों के उपचार संबंधी परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान की गई।
शिविर में गत्यसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र यादव, एक्यूपंक्चर चिकित्सक डॉ. अवंतिका अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकों ने नागरिकों को प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के महत्व की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं जनसंपर्क में श्री देवेंद्र जी प्रांत प्रमुख, श्री रोहित भागे, श्री अमित चतुर्वेदी,श्री हिमांचल साहू एवं श्रीमती अंजू सिंह राजपूत का विशेष सहयोग रहा। वहीं प्रेरणा एवं मार्गदर्शन श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (तुलसी मिलेट्स संचालक)द्वारा प्रदान किया गया तथा सहयोगी के रूप में सुरेन्द्र मिश्रा पंडित जी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजीत सिंह भोगल जी, पार्षद ध्रुव कोरी वार्ड के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, श्री महेंद्र जैन जी, श्री जय सिंह चंदेल जी, श्री अजय भट्ट जी, श्री भूपेंद्र गुप्ता जी, श्रीमती निम्मी बनर्जी, श्री श्री नारायण तिवारी जी एवं श्री प्रहलाद दूसेजा जी का अमूल्य योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button