Uncategorized

हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण

घरघोड़ा। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पौध रोपण कर उनके सुरक्षा वृद्धि का संकल्प लेकर जगह जगह पौध रोपण का कार्य आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर किया गया। प्रदेश सहित अन्य उड़ीसा महाराष्ट्र आदि समीपस्थ राज्यों में इस अभियान में जुड़ने हेतु लोगों को अपील की गई थी।अहिल्या सृजन मंच छत्तीसगढ़ के संयोजक विजय पंडा ने हर घर घर घर पौधे अन्तर्गत पौधे रोपित करने कार्य किया गया। धार्मिक दृष्टिकोण से भी हरियाली अमावस्या को पौधे रोपित करना हमारी प्राचीन धार्मिक परम्परा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर औषधीय सजावटी, छायादार, फलदार पौधे रोपित कर दिन को स्मरण युक्त दिवस बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में अपनी राष्ट्रीय भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। इस प्रकार सैंकड़ों पौधे रोपित करने का कार्य किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button