Big StoryState

भव्य दही हांडी उत्सव कल : भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

वृंदावन की कृष्ण लीला की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र, विजेता टोली को मिलेंगे 8 लाख रुपए का इनाम राशि


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दही हंडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर 27 अगस्त मंगलवार को शाम 4 बजे से दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शामिल होंगे।  प्रदेश ही नहीं महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश झारखंड और उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियां प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रही है। प्रतिभागियों में से विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 8 लाख रुपए का इनाम राशि समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल एवं अतिथियों के द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रयास करने वाली शेष गोविंदा टोलियों को सांत्वना राशि 11 हजार रुपए भी समिति के द्वारा प्रदान की जाएगी।

अभी तक लगभग स्थानीय रायपुर,दुर्ग, राजनांदगांव की 20 टोलियां समेत महिला टोलियां ने भी अपना नाम दर्ज करा दिया है। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के इंदौर तथा जबलपुर से भी टोलियां अपना नाम समिति के पास दर्ज कर चुकी है। यह उत्सव प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क एवं धार्मिक आयोजन है। इस विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का यह 15वां वर्ष है। समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए विश्व विख्यात शिव भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं छत्तीसगढ़ की लाडली बेटी गरिमा स्वर्णा दिवाकर बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है। ओडिसा के कलाकारों द्वारा घंटा बजा कर प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही साथ ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्ण लीला के मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभी कृष्ण भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है। समिति के द्वारा सभी गोविंदा टोलियों एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार व्यवस्था व आपात स्थिति में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button