Big StoryState

पीसीसी अध्यक्ष बैज के नेतृत्व में लड़ा जाएगा नगरीय निकाय चुनाव

पार्टी संगठन में निचले स्तर पर होगा बदलाव



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राज्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में हुई कार्यकारिणी की बैठक में संगठन में निचले स्तर पर बदलाव कर उसे मजबूती प्रदान करने रणनीति तैयार की गई है। संगठन में उन सभी जिला अध्यक्षों के कार्याें का आकलन करने के बाद नई टीम तैयार कर निकाय चुनाव में ताकत झोंकी जाएगी। पिछले सप्ताह हुई बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से मिले सुझावों के आधार पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के संबंध में लगातार समीक्षा की जा रही है। एआईसीसी ने इसी आधार यह जानने का प्रयास किया कि संगठन से कहां चुक हुई कि चुनाव में हार का समाना करना पड़ा। उसके आधार पर सभी लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद संगठन का पुनर्गठन कर आगे की रणनीति तैयार करने प्रदेश बाड़ी को कहा गया। इसी आधार पर संगठन ने पिछले 9 और 10 जुलाई को कार्यसमिति और अन्य पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष को संगठन में बदलाव के संबंध में अधिकृत किया गया है। बताया गया है कि उसके आधार जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए लोगों को मौका दिया जाएगा। रणनीति में यह भी कहा गया कि प्रदेश स्तर पर रिक्त पदों को भरा जाए। निकाय चुनाव से पहले इसे पूरा कर सभी निकायों में कांग्रेस स्थानीय लोगों को चुनाव में उतारेगी।
संगठन को मजबूती देने कड़ा रुख अपनाएगी
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब पार्टी का पूरा ध्यान आगे की रणनीति पर केंद्रित हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके कार्यकाल में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। मामले में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय में कमी और अंतर्कलह को जिम्मेदार माना गया। चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगाई, लेेकिन परिणाम विपरीत रहा। संगठन को मजबूत कर ऐसे मामलों को ठीक करने पार्टी अब कड़ा रुख अपनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button