Big StoryNationalSportsState

रायपुर में जीत के साथ भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर जीती सीरीज

टी-20 में दर्ज की सबसे ज्यादा 136वीं जीत


 

रायपुर। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 जीता, टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 135 टी-20 जीत है। रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली। पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, इसे जीतने पर भी कंगारू टीम सीरीज नहीं जीत सकेगी। रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। भारत से रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 अहम विकेट लिए।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button