gharghoda

प्रकाश चंद शर्मा हुए सेवानिवृत्ति, औराईमूड़ा हायर सेकेंडरी में दी गई भावभीनी विदाई

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। घरघोड़ा माध्यमिक शाला बनाई के प्रधान पाठक प्रकाश चंद शर्मा अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे हैं ,उनको हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमूड़ा मैं शाला परिवार की ओर से सम्मान पूर्वक विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई, प्रकाश चंद शर्मा अपनी शासकीय सेवा प्राथमिक शाला बिजना से प्रारंभ कर नीलू पारा, कोलम, चितवाही पुनः कोलम होते हुए माध्यमिक शाला बनाई में प्रधान पाठक के पद पर अपनी अर्धवार्षिक की पूर्ण की, मिलनसार शांत , कर्तव्यनिस्ट समय के पाबंद शर्मा जी विभाग के एक अनमोल धरोहर हैं,
विदाई समारोह में विद्यालय से संतोष कुमार पांडे सुशील कुमार पटेल,विजया पंडा सीता नायक प्रतिभा सिंह नम्रता गुप्ता रंजीत नागेसिया, गोकर्ण दास वैष्णव अजय कुमार फागू लाल,जगत राम वारे कृष्ण महंत राम शरण शर्मा,माध्यमिक शाला से रुद्रप्रताप पुजारी शिवकुमारी पूरसेठ, अशोक सूर्यवंशी राकेश बघेल हरेंद्र साव एवं शासकीय कर्मचारी उपस्थित।
प्रकाश चंद शर्मा मूल रूप से तमनार विकासखंड के कोलम के रहने वाले हैं, प्रतिष्ठित शर्मा परिवार से इनका जन्म हुआ ,अपनी पूरी सेवा अवधि तमनार विकासखंड में पूर्ण की, पूरा शाला परिवार ने शर्मा जी के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं शाल श्रीफल के साथ अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button