Uncategorized

युवती से मोबाइल लूटा, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बलौदाबाजार। गांधी चौक बलौदाबाजार में खरीदारी करने गई एक युवती से माईक्रोमेक्स कंपनी का माबाइल लूटने के मामले में एक अपचारी सहित तीन आरोपियोंको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर संदेही आरोपियों से पूछताछ की। जिन्होंने जुर्म स्वीकार किया मोबाईल को अपने पास रखना बताया । पुलिस ने इस मामले में करन टंडन ऊर्फ बिट्टू पिता भगवती प्रसाद टंडन, दौलत सोनवानी पिता स्व. आनंद सोनवानी और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मो.सा क्र. सीजी 22 पी 8159 व एक माईक्रोमेक्स मोबाइल कीमती 10000 रू. को जब्त किया गया। आरोपियों की पहचान प्रार्थिया से कराई गई। घटना में शामील 2 बालिग तथा 1 अपचारी बालक को गिरफ्ता कर न्यायालय पेश किया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button