gharghoda

डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह ‘उद्गम’

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में दिनांक 13 दिसम्बर को धूमधाम से मना प्रथम वार्षिक समारोह । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के मुख्य परियोजना अधिकारी अखिलेश सिंह एवं एनटीपीसी के अधिकारीगण वी सी दुबे, आनंद अग्रवाल,नीलकमल झारिया एंव अन्य अतिथिगण ,महिला तिलोत्तमा समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह एवं उपाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल एवं समिति के अन्य सदस्य, डी ए वी पब्लिक स्कूल के मैनेजर श्री के डी शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया? । विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का नाम उद्गम रखा गया। कार्यक्रम पौराणिक कथा समुद्र मंथन पर आधारित था । विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा जी ने अपने संबोधन में विद्यालय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया एंव विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियॉं बतलाई । इस अवसर में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों शैक्षणिक, शत् प्रतिशत उपस्थिति एवं विगत वर्ष में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले सदन को प्रशस्ति पत्र एवं विजय चिह्न प्रदान किया गया।अंत में विद्यालय की शिक्षिका सताक्षी पाणिग्राही के द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार दिया गया। मंच का संचालन मोनिका साहू एवं ऐश्वर्या यादव ने किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button