Big StoryState

ऑस्ट्रेलिया ओपन : सिंधू से हारी छत्तीसगढ़ की आकर्षी, किया अच्छा प्रयास

सिडनी। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन बीडब्लूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में हमवतन आकर्षी कश्यप को 21-14, 21-10 से पराजित किया। अब सिंधू का सामना क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेइवेन झांग से होगा। पहली बार पीसी सिंधू का सामना कर रहीं छत्तीसगढ़ की युवा खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने बहुत अच्छा प्रयास किया। सिंधु का सामना करना आकर्षी के लिए एक अच्छा अनुभाव सािबत होगा। इससे पहले महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में आकर्षी कश्यप ने मलेशिया की जिन वेई गोह को 21-15, 21-17 से हराया था।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button