kanker

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गकोंदल में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

दूर्गूकोदल। शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गकोंदल मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत संस्था के प्राचार्य एसडी दास और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना, जूनियर रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, समस्त छात्र-छात्राओं और शाला परिवार को स्वच्छता से संबंधित स्वच्छता शपथ ग्रहण कराया गया जिससे कि आसपास के लोगों के लिए व्यापक स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश आम नागरिकों में प्रसारित किया जा सके और सभी लोग अपने घर ,मोहल्ले, गांव, विद्यालय एवं अपने कार्य स्थल को स्वच्छ कर सके l इसके पश्चात शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सभी को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सफाई बहुत महत्वपूर्ण है स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन और आत्मा के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है इस मौके पर समस्त शाला परिवार उपस्थित हुवे l



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button