Big StoryEntertainment

 अनन्या 25 की उम्र में बना ली 72 करोड़ की संपत्ति

मुंबई । अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सोमवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अनन्या ने अबतक कई मूवीज में काम कर लिया है। छोटे से करियर में एक्ट्रेस ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या की नेटवर्थ करीब 72 करोड़ रुपए है। जबकि एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए लेती है। फिल्मों के अलावा अनन्या पांडे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती है। बता दें कि एक्ट्रेस लक्मे, वेगा 3 हेयरस्टाइल, जिलेट हेयर रिमूवल क्रीम, क्वालिटी आइसक्रीम, पर्क चॉकलेट, ओनली क्लोथिंग ब्रांड की की ब्रांड अंबेसडर है।अनन्या ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थीं। इसके लिए दिशा पटानी, सारा अली खान और जान्हवी कपूर के नाम पर भी विचार किया जा रहा था। अनन्या के इंस्टाग्राम पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लैमरस तस्वीरें डालना पसंद है, जिसमें उनकी बॉडी फ्लॉन्ट करना भी शामिल है। उनकी गर्ल स्क्वॉड में शनाया कपूर और सुहाना खान शामिल हैं और उन्हें अक्सर एक साथ चिल करते हुए देखा गया है। तीनों एक साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। अनन्या पिछली बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थी, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ दिखी थी।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और कमाई भी जमकर की। अनन्या पांडे, आदित्य कपूर को डेट कर रही है, ऐसी चर्चा है। अक्सर दोनों साथ में हैंगहाउट करते दिख जाते है। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button