City

सांसद सरनीया और रायपुर पश्चिम से प्रत्याशी सुजीत मंडल ने चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से गण सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी सुजीत मंडल ने पार्टी के संस्थापक सांसद नब कुमार सरनीया का दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन लेकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की।

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार व मतदाताओं के बीच जाकर अपनी पकड़ कैसे बनाई जाए,इन सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस बीच कार्यकर्ताओं व पार्टी प्रत्याशी सुजीत मंडल ने पार्टी संस्थापक सांसद नब कुमार सरनीया को गुलदस्ता भेंटकर पार्टी का मनोबल बढ़ाने व जोश बढ़ाने का धन्यवाद भी दिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्पीण चर्चा हुई। पार्टी के संस्थापक सांसद नब कुमार सरनीया ने सभी को दिशा निर्देश दिए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button