Big StoryState

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार

लाखों की सट्टा-पट्टी, 16 नग मोबाइल जब्त

बिलासपुर।  जिले के एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बांग्लादेश व पाकिस्तान के बीच बुधवार की रात खेले जा रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व सरकंडा पुलिस ने राजकिशोर नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर संयुक्त कार्रवाई की। बता दें कि यहां ऑनलाइन सट्टा खिला रहे शातिर खाईवाल राजकिशोर नगर निवासी सागर चेतवानी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, 2500 नगदी रकम समेत लगभग 90 हजार रुपए कीमती अन्य संसाधनों को जब्ती किए है. इसके अलावा पकड़े गए सटोरिये के पास से लाखों रुपए का सट्टा-पट्टी भी बरामद किया गया है। पकड़ाए खाईवाल सागर चेतवानी इससे पहले भी सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस की हत्थे चढ़ चुका है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button