June 11, 2026

चंद्रयान 3 की सफलता पर कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली रैली

0
चंद्रयान 3 की सफलता पर कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली रैली

घरघोडा। चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरा देश गौरवान्नित महसूस कर रहा है वहीं शासकीय कन्या पूर्व मा शा के छात्राओं शिक्षकों ने हाथों में ध्वज लहराते एवं रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाते हुए देश के वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए भारत माता की जय की नारे लगाते हुए जयस्तंभ चौंक तक रैली निकाली । भारत की इस सफलता पर नगर की छात्राओं ने वैज्ञानिकों के प्रति कहा की” धन्यवाद इसरो की आपने हमें चांद तक पहुंचाया”। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा ने चंद्रयान 3 की चर्चा की।कार्यक्रम को सुभाषिनी पटनायक विजय पंडा निवेदिता सिंह ठाकुर आदि ने संबोधित करते हुए भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की मेहनत दूरदृष्टि निरंतर प्रयास के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।कार्यक्रम का संयोजन विजय पंडा ने किया। राष्ट्रीयता की भावना से उत्साहित छात्राओं शिक्षकों के साथ अन्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए भारत वर्ष के लिए यादगार दिवस बताया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *