politics

मंत्री डहरिया ने आरंग विस पर किया दावा

आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरे प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्यासियों से 17 से 22 अगस्त तक ब्लाक स्तर पर आवेदन मंगाया जा रहा है। पार्टी गाइड लाइन का पालन करते हुए क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी अपने हजारों समर्थकों के साथ आवेदन देकर अपना दावा पेश किया है। जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, राजीव युवा मितान क्लब, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व सदस्य, ग्राम के सरपंच, पंच, जोन, सेक्टर एवं बुथ के पदाधिकारियो के साथ सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू के समक्ष अपना आवेदन जमा किया। इस अवसर पर कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग ने संयुक्त रूप से उनका आवेदन स्वीकार किया एवं उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य प्रदेश कांग्रेंस कार्यसमिति प्रभारी अनुजाति विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस छ.ग., खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button