City

कांग्रेस रायपुर की प्रगति नहीं, निकाल रही साढ़े 4 साल की विनाश यात्रा

रायपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड में विधायक विकास निधि से निर्मित 17 लाख की लागत से बने धीवर समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी ने रायपुर का साढ़े 4 साल जो विनाश किया है उन्हीं की यात्रा कांग्रेस निकाल रही है। ये विकास यात्रा नहीं विनाश यात्रा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विनाश की पहली गारंटी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जो निषाद समाज प्रभु राम की नैय्या पार लगा सकता है, वह किसी की भी नैय्या पार लगा सकता है। और आप लोग 34 साल से मेरी नैय्या पार लगा रहे है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पटेल, धीवर, धनगर, यादव, ठेठवार, कुम्हार सतनामी समाज सहित अनेक समाजों का महामाया मंदिर, मठपारा, पुरानी बस्ती, कुशालपुर, टिकरापारा, क्षेत्र में 60 से अधिक सामुदायिक सामाजिक भवन विधायक निधि से बनाया गया है, जो आज आप सबका काम आ रहा है। भाजपा विकास की गारंटी है तो कांग्रेस विनाश की। आप खुद ही बताइए आपके विधानसभा क्षेत्र में पिछले साल साढ़े 4 साल में कोई एक भी काम उन्होंने किया है। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है रायपुर नगर निगम प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए स्मार्ट सिटी के पैसे के लूट का बाड़ा बन गया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने जल जीवन मिशन व अमृत मिशन के तहत घर-घर नल का जल के लिए पैसा भेजा, क्या हुआ ? आप लोगों को मिल रहा है नल से जल ? अमृत मिशन का जल तो नही मिल रहा है। पहले पानी मिलता था वह भी बंद हो रहा है। मोदी द्वारा भेजा गया 16 लाख से अधिक प्रधान मंत्री आवास को मुख्यमंत्री भूपेश्न बघेल खा गया है। लाखों गरीब के सर से छत छीन लिया कांग्रेस ने। श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढे 4 साल में प्रदेश के मछली पालन क्षेत्र से जुड़े हुए निषाद, धीवर, ढीमर, केवट, मल्लाह सभी के पेट पर सरकार ने लात मारी है। प्रदेश के तालाबों पर इस समाज के बजाय एक वर्ग विशेष का कब्जा करवाया जा रहा है । मछुआ समितियों के नाम पर एक धर्म विशेष के लोगों को तालाबों में कब्जा करवाया जा रहा है। कार्यक्रम को रामकृष्ण धीवर, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद श्रीमति सरिता वर्मा, गायत्री गाग्यवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, शालिक ठाकुर, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, बृजेश पांडेय, नरेंद्र यादव, चूड़ामणि निर्मलकर, गौरी यदु, गीता ठाकुर, गायत्री गाग्यवाल, अंबर अग्रवाल, रति राम साहू, आशीष धनगर, संजय सिंह, अविनाश देवांगन, लव यदु, मोहन वंशी, कुंज लाल यदु, गजानंद धीवर, अजय वंशी, संदीप धीवर, सुधीर सपहा, अगनू धीवर, सुधीर यादव, ममता शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today