गणेश चतुर्थी 2026: 14 या 15 सितंबर? जानें सही तारीख, स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन का दिन

रायपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर इस वर्ष लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कोई 14 सितंबर तो कोई 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाने की बात कर रहा है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 की सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी।
उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी।🕉️ गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्तगणेश जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मध्याह्न काल को विशेष शुभ माना जाता है।14 सितंबर 2026 को गणपति स्थापना एवं पूजा का शुभ समय सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा।🌺 ऐसे करें गणपति बप्पा की पूजासुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।पूजा स्थल पर चौकी रखकर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।जल, अक्षत और पुष्प लेकर पूजा एवं व्रत का संकल्प लें।गणेश जी को चंदन, रोली, अक्षत, फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें।दूर्वा और 21 मोदक/लड्डू का भोग लगाएं।धूप-दीप जलाकर गणेश जी की आरती करें।अंत में पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें।🙏 कब होगा गणपति बप्पा का विसर्जन?14 सितंबर से शुरू होने वाला गणेशोत्सव दस दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को गणपति विसर्जन के साथ इसका समापन होगा।



