Big StoryCityRAIPUR

नवा रायपुर को मिली हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ी सौगात, 111 कमरों वाला Ginger Hotel होगा विकसित

देश की प्रतिष्ठित IHCL ने ECHT Ventures के साथ किया करार, बिजनेस और पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार


रायपुर, 10 सितंबर 2026। नवा रायपुर अटल नगर अब सिर्फ प्रशासनिक राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के आधुनिक बिजनेस, निवेश और पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने यहां अपने प्रतिष्ठित Ginger Hotel की स्थापना की घोषणा की है।111 कमरों वाला Ginger Hotel ब्राउनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए IHCL ने ECHT Ventures के साथ साझेदारी की है। होटल में आधुनिक एवं सुविधायुक्त कमरे, Ginger का सिग्नेचर Qmin ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर में IHCL जैसी प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी कंपनी की परियोजना प्रदेश में बढ़ते निवेशकों के विश्वास और नवा रायपुर की मजबूत होती राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर को आधुनिक, सुविधायुक्त और निवेश के अनुकूल शहर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं के विस्तार से यहां आने वाले निवेशकों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

बिजनेस हब के रूप में मजबूत हो रहा नवा रायपुरवित्त एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि Ginger Hotel की परियोजना नवा रायपुर के तेजी से विकसित होते बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देगी। विश्वस्तरीय संस्थानों, निवेश परियोजनाओं और कॉर्पोरेट गतिविधियों के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण आवास एवं आतिथ्य सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नवा रायपुर में निवेश करने वाले उद्यमियों और देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण मिले। Ginger जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की मौजूदगी नवा रायपुर की बढ़ती संभावनाओं और बदलती तस्वीर को दर्शाती है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा होटलप्रस्तावित Ginger Nava Raipur को व्यावसायिक यात्रियों के साथ-साथ पर्यटन और अवकाश के लिए आने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। 111 कमरों के साथ आधुनिक डाइनिंग, मीटिंग और फिटनेस सुविधाएं इसे नवा रायपुर में आने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हॉस्पिटैलिटी विकल्प बनाएंगी।

IHCL की यह परियोजना नवा रायपुर में बढ़ते निवेश, पर्यटन और कॉर्पोरेट गतिविधियों के बीच शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button