Sports

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीती पहली टी20 सीरीज, जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी फिर रही फ्लॉप

स्पोर्ट्स डेस्क, न्यूज़टर्मिनल / भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम किसी भी समय सुखद स्थिति में नहीं दिखी। जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ईशान किशन और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने 29 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए थे। ईशान ने तिलक के साथ साझेदारी से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। फिर ईशान और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, तिलक 29 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से श्रेयस ने 25, वैभव सूर्यवंशी ने 20, रिंकू सिंह ने 12 और अभिषेक शर्मा ने आठ रन बनाए। शिवम दुबे छह रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन नयामहुरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट लिए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button