City

माहेश्वरी महिला संगठन के ‘नेत्रदान महादान’ अभियान से 12 लोगों के जीवन में लौटेगी रोशनी

रायपुर। माहेश्वरी महिला संगठन के नवम सत्र के पदाधिकारियों द्वारा नेत्रदान महादान अभियान के तहत नवम सत्र की बची हुई राशि 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) रूपयों को उदयाचल (राजनांदगांव) में दान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी के नेतृत्व में यह महादान किया गया, जिससे किसी के जीवन से अंधकार मिटाया जा सके। 


 वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि इस राशि से एक वर्ष में 12 लोगो के आंख का ऑपरेशन होगा,छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा बहुत ही नेक कार्य की शुरुआत की जा रही है और इस नेत्र सेवा अभियान से समाज के हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। श्रीमती गट्टानी ने कहा कि किसी के जीवन से अंधकार मिटाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है,और माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा,त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलते रहा है,इस अभियान की शुरूआत से पूरे प्रदेश के माहेश्वरी बंधुओं को जोड़कर और अधिक मानव सेवा करना ही संगठन का उद्देश्य है। पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष सरस्वती लोहिया,निवृतमान अध्यक्ष शशि गट्टानी,प्रदेश अध्यक्ष रूपा मूंदड़ा, सचिव नंदा भट्टड़, कोषाध्यक्ष उर्मिला टावरी,समिति संयोजिका प्रीति चितलांगिया सहित स्थानीय सचिव पिंकी माहेश्वरी उपस्थित रहे। 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button