CityRaigarh

एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत

रायगढ़(गौरी शंकर गुप्ता)। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सिंह को ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।


बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सिंह ने एनटीपीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों जैसे रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव तथा पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा एवं एनटीपीसी बोंगाईगांव में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विद्युत अनुरक्षण, ईंधन प्रबंधन तथा संचालन एवं अनुरक्षण उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।

उनके नेतृत्व में एनएमएल तलईपल्ली ने उत्पादन, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी पदोन्नति एनटीपीसी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.