Big StoryCity

करेंशी टावर वीआईपी चौक में प्राकृतिक एवं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र का भव्य शुभारंभ

रायपुर। वीआईपी चौक स्थित करेंशी टावर के 6वें फ्लोर में प्राकृतिक एवं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र एवं प्राणा हिलिंग सेंटर का शुक्रवार 15मई भव्य शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का संचालन डॉ. योगिता टिकरिहा, पिता दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, ग्राम सिलघट (भिभौरी), जिला बेमेतरा द्वारा किया जाएगा। केन्द्र का भव्य शुभारंभ श्री श्याम बैस ( पूर्व अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण एवं प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर) , वरिष्ठ समाजसेवी बुलाकी वर्मा, श्रीमती आदर्श वर्मा (छत्तीसगढ़-उड़ीसा ज़ोन प्रमुख, गायत्री परिवार), वरिष्ठ पत्रकार राज शुक्ला , भागवताचार्य पं. भूषण महाराज जी , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वर्मा जी, इंटीरियर डिज़ाइनर इषिका पंजवानी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। 
इस अवसर पर अलावा प्रदीप टिकरिहा, कमल धुरंधर, अनीता धुरंधर, दिव्या सोलंकी, ज्ञानदेव वर्मा, नारायण वर्मा, आलोक पाणीग्राही, रोहित यादव एवं करेंशी टावर से मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. योगिता टिकरिहा ने बताया कि केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद पद्धति एवं प्राणा हिलिंग के माध्यम से शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना दुष्प्रभाव के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह केंद्र शुरू किया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button