Big StorySports

आलोक-विकल्प की शानदार पारी से जीता छत्तीसगढ़, बिहार को चार विकेट से दी मात

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 19 विनु मांकड वनडे ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा वन डे मैच गुरुवार को हैदराबाद में बिहार अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ अंडर 19 ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 197 रन बनाए। बिहार की ओर से आदित्य सिंन्हा ने 63 रन तथा कप्तान आलम ने 51 रन बनाए। छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 41 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर 19 की टीमने 34.1 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से आलोक कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। साथ हीसाहिलरजत शरीफ ने 57 रन तथा विकल्प तिवारी ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया। बिहार की ओर से भरत तथा सत्यम ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button