April 30, 2026

ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ — 3 आरोपी गिरफ्तार

0
99

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने खरसिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ₹51,000 नगद और 3 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल के साथ अजय उर्फ रिंकु अग्रवाल और नरेंद्र राठौर शामिल हैं, जो व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के माध्यम से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।



🔹 मुख्य कार्रवाई

  • डभरा रोड से अजय अग्रवाल को ₹30,000 के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया
  • अंकित अग्रवाल के पास से ₹21,000 और सट्टा संचालन से जुड़े डिजिटल सबूत मिले
  • नरेंद्र राठौर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

🔹 पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि IPL के दौरान ऑनलाइन सट्टा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

🔹 कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर, एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी विजय चेलक, त्रिनाथ त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के सदस्य—करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी, प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, मेनका चौहान, मनोज पटेल, उदय सिदार, अनंत तिवारी, साविल चन्द्रा, किशोर राठौर और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *