May 9, 2026

गैस सिलेंडर की कमी से जनता परेशान, जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग : शाहरुख अशरफी

0
गैस सिलेंडर की कमी से जनता परेशान, जल्द आपूर्ति सामान्य करने की मांग : शाहरुख अशरफी

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से कई शहरों और कस्बों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता शाहरुख अशरफी ने कहा कि गैस की कमी के कारण आम लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर ऑनलाइन गैस बुकिंग की प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल पा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने में दिक्कत आ रही है और उन्हें स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही कि गैस की आपूर्ति कब तक सामान्य होगी। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों और कंपनियों के कार्यालयों के बाहर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह उपभोक्ताओं को नेटवर्क समस्या की जानकारी दी जा रही है, वहीं कुछ स्थानों पर फिलहाल गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाहरुख अशरफी ने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है। होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं, उन्हें भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इसके कारण कई व्यवसायों को अपने कामकाज में परेशानी हो रही है और कुछ लोग वैकल्पिक तरीकों से काम चलाने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से आग्रह किया है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता और छोटे व्यवसायियों को राहत मिल सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *