Big Storygharghoda

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दंपती से मारपीट: 12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

घरघोडा (गौरी शंकर गुप्ता)। रेलवे स्टेशन के बाहर महिला और उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 12 फरवरी की रात मोटर पार्किंग के सामने हुई, जहां मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की।पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन में बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा, थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात करीब 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button