Big StorygharghodaState

जशपुर में हिट एंड रन: एनएच-43 पर तेज रफ्तार पिकअप ने वॉक पर निकले लोगों को कुचला, दो की मौत

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। 43 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कुछ लोग रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button