विजय हजारे ट्रॉफी 2025: अमनदीप खरे संभालेंगे छत्तीसगढ़ टीम की कमान
24 दिसंबर को गोवा से पहला मुकाबला

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2025 के लिए छत्तीसगढ़ टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य की टीम अपने अभियान की शुरुआत गोवा के खिलाफ जयपुर में करेगी। टीम की कप्तानी का जिम्मा अनुभवी और सलामी बल्लेबाज अमनदीप खरे को सौंपा गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाते हुए टीम का चयन किया है।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
1 अजय मंडल राजनांदगांव
2 अमनदीप खरे (कप्तान) BSP
3 अनुज तिवारी रायपुर
4 आशुतोष सिंह सरगुजा
5 आयुष पांडे राजनांदगांव
6 हर्ष साहू (विकेटकीपर) राजनांदगांव
7 हर्ष यादव कांकेर
8 एम रवि किरण पेशेवर
9 मयंक वर्मा (विकेटकीपर) भिलाई
10 मयंक यादव बिलासपुर
11 आदित्य सरवटे पेशेवर
12 प्रतीक यादव रायपुर
13 संजीव देसाई BCA
14 शुभम अग्रवाल रायगढ़
15 सौरभ मजूमदार बस्तर
16 मोहित राऊत बिलासपुर
17 विकल्प तिवारी राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ टीम का पूरा कार्यक्रम
विरुद्ध तारीख ग्राउंड
गोवा– 24-12-2025 जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर
पंजाब– 26-12-2025 सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
मुंबई- 29-12-2025 जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर
सिक्किम– 31-12-2025 सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
हिमाचल प्रदेश– 03-01-2026 अनंतम ग्राउंड, जयपुर
महाराष्ट्र– 06-01-2026 अनंतम ग्राउंड, जयपुर
उत्तराखंड– 08-01-2026 के.एल. सैनी स्टे
